प्रतापगढ़: भाट पट्टी गेट के पास मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों पर जानलेवा हमले में दर्ज हुआ मुकदमा
सैफाबाद निवासी उमेश निषाद ने पुलिस को तहरीर दी है कि बीते 13 अक्टूबर की रात आठ बजे उमेश निषाद का भाई रमेश निषाद मूर्ति विसर्जन कर अपने साथी मनोज पाल के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। भाट पट्टी गेट के पास रमेश की मोटरसाइकिल से आरोपियों की बाइक में हल्की टक्कर हो गई। इसी बात को लेकर आधा दर्जन लोगों ने रमेश निषाद तथा मनोज पाल पर हमला कर मरणासन्न कर दिया।