प्रतापगढ़: नगर कोतवाली के चौक घंटाघर के पास कार सवार ने पेट्रोल पंप मालिक से 2 लाख की टप्पेबाजी की, वारदात सीसीटीवी में कैद
नगर कोतवाली के चौक घंटाघर के पास शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पैसा जमा करने कार सवार पेट्रोल पंप मालिक टप्पेबाजी का शिकार हो गया। कार का रेडिवाटर खराब बताकर दो टप्पेबाज़ों ने कार में रखे 2 लाख नगद लेकर भाग गए। टप्पेबाजों की यह पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना के बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।