ग्राम कालाआम खुर्द में "बावड़ी उत्सव" मनाया गया
---
जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण अंतर्गत रविवार को विकासखंड खालवा के ग्राम कालाआम खुर्द में बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधियों द्वारा ग्राम की प्राचीन बावड़ी का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया एवं जल संगोष्ठी में उपस्थित ग्रामीणों एवं महिलाओं को जल संरक्षण के महत्व और की बात बताई गई। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री ललित पवार, परामर्शदाता मोहन रोकड़े, मोहन मालवीय, प्रस्फुटन समिति के विनीत व पुनीत लौवंशी भी मौजूद थे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026