#भरतपुर। भारत विकास परिषद शाखा बयाना द्वारा गुरुवार को वाटिका पैलेस में बालिका गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष उषा अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह में पढ़ाई, खेल और विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने तथा विषम परिस्थितियों में मुकाम हासिल करने वाली करीब एक दर्जन छात्राओं को माला, पटका और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर पालिका के नए पार्षदों को भी तुलसी के गमले भेंट किए गए। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष उदयभान शर्मा, सचिव वेदप्रकाश सैनी, वित्त सचिव मनोज अग्रवाल और योगेश पाराशर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।