#भरतपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन' थीम पर आयोजित तीन दिवसीय आंगनबाड़ी ओलंपिक के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न मनोरंजक और खेल गतिविधियां हुईं। आईसीडीएस उप निदेशक सिकमाराम चोयल ने बताया कि 21 से 23 अक्टूबर तक चल रहे इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास करना है। कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने मिट्टी और पत्तों से खिलौने बनाने, डिब्बे में गेंद डालने और अन्य खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला समन्वयक प्राची चौधरी के नेतृत्व में उच्चैन ब्लॉक के तेहरा ब्राह्मण आंगनबाड़ी केंद्र पर भी बच्चों ने खेलकूद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों में टीम भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया गया। उत्सव का समापन और पुरस्कार वितरण शुक्रवार, 23 अक्टूबर को विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ होगा।