जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशन में-
पंचायत चुनावों के मद्देनजर जिलेभर में पुलिस का व्यापक फ्लैग मार्च
आदर्श आचार संहिता की पालना एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिलेभर में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च
असामाजिक तत्वों एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
भरतपुर। जिले में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भरतपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च, पुलिस गश्त, पैदल मार्च, सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशन में आगामी पंचायत चुनावों के मध्यनजर आदर्श आचार संहिता की पालना, जिले में सुरक्षा व्यवस्था तथा पंचायत चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलेभर में ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा व्यापक पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने, कानून-व्यवस्था के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने तथा असामाजिक एवं शरारती तत्वों को स्पष्ट संदेश देने का प्रयास किया गया कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
▪आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने का प्रयास
जिलेभर में आयोजित फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आदर्श आचार संहिता की पालना, जिले में चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना, आमजन एवं मतदाताओं में पुलिस एवं प्रशासन के प्रति विश्वास को मजबूत करना, चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी अवैध या असामाजिक गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण एवं पंचायत चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराना तथा यह संदेश देना रहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
▪चुनाव क्षेत्रों में लगातार पुलिस की निगरानी
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने बताया कि पंचायत चुनावों को लेकर जिला पुलिस द्वारा चुनाव क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च, सघन नाकाबंदी एवं प्रभावी गश्त की जा रही है। पुलिस अधिकारियों द्वारा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाकर, पंचायत क्षेत्रों एवं ग्रामीण इलाकों में पुलिस गश्त को बढ़ाया गया है।
साथ ही जिला पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख मार्गों, नाकों, चैराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की जा रही है। चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।
नाकाबंदी एवं चेकिंग के दौरान अवैध शराब, हथियार, नकदी तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
▪कानून-व्यवस्था बिगाड़ने अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कि जिला पुलिस पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था व माहौल खराब करने अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास को गंभीरता से लेते हुए आसामाजिक तत्वों के विरूद्व कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिला पुलिस द्वारा पंचायत चुनाव समाप्ति तक लगातार गश्त, नाकाबंदी, चेकिंग एवं निगरानी की कार्रवाई जारी रखी जाएगी, ताकि आमजन निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें और चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
▪आमजन से पुलिस की अपील
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना द्वारा आमजन से अपील की गई है कि पंचायत चुनावों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या अपुष्ट संदेश प्रसारित करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले घटना की सूचना तत्काल जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम के नम्बर 9530411127, 9530411128, 8764862756 अथवा 100/112 तथा अपने नजदीकी पुलिस थाने पर देवें।
Bharatpur, Bharatpur | Oct 22, 2026