कांके: रांची सदर अस्पताल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
Kanke, Ranchi | May 31, 2025 रांची स्थित सदर अस्पताल में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर राज्य स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला की आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को तंबाकू के घातक प्रभावों और इसे छोड़ने की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।