कांके: चुटिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 31, 2025 चुटिया थाना क्षेत्र से शनिवार दोपहर करीब 12 बजे ब्राउन शुगर के साथ पिता और पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम राधेश्याम साव और राम बाबू साव बताया जा रहा है। पुलिस ने इनके पास से लगभग 16.50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि पिता पुत्र मिलकर चुटिया थाना क्षेत्र में नशा का कारोबार करते थे।