पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट प्रखंड मुख्यालय में भारत की जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
प्रखंड मुख्यालय पोड़ैयाहाट में सोमवार को भारत की जनगणना, 2027 को ले प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी फूलेश्वर मुर्मू के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। होने वाली जनगणना के मद्देनजर पोड़ैयाहाट प्रखंड में कुल- 405 जनगणना ब्लॉक बनाये गए हैं।जिसमे 350 प्रगणक एवं 60 पर्यवेक्षक हैं।