भगवानपुर: अतरुआ चौक पर जलजमाव से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, चार घंटे ठप रहा आवागमन; सीओ के आश्वासन पर हटाया गया जाम
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के बनवारीपुर–तेघड़ा पथ स्थित अतरुआ चौक पर महीनों से जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने बांस-बल्ला लगाकर सुबह करीब आठ बजे सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इससे करीब चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा।