कोरबा जिला अस्पताल में 8 माह की गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत का मामला सामने आया है।परिजनों के मुताबिक, 24 सितंबर को प्रसव पीड़ा होने पर कविता को CHC ले जाया गया था। अगले दिन एनीमिया के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में तीन दिन तक सामान्य प्रसव का इंतजार कराया गया।