#गुना - महाविद्यालय एनसीसी इकाई डी कंपनी गुना ने "माय भारत केंद्र गुना" के सहयोग से महाविद्यालय में आयोजित हुई नियवर हुड पार्लियामेंट
महाविद्यालय एनसीसी इकाई डी कंपनी ने माय भारत केंद्र गुना द्वारा सेवा संकल्प अभियान के समापन के अवसर पर नियवर हुड पार्लियामेंट आयोजित की जिसमें "नशा मुक्त भारत" विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित कराई गई जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रभात चौधरी रही। प्रतियोगिता निर्णायक के रूप में एनसीसी अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार भिरोरिया,एनएसएस अधिकारी डॉ सोनू जैन, डॉ सोनिया गोयल एवं डॉ प्रवीण चौधरी रहे। कार्यक्रम का संचालन में माय भारत केंद्र गुना के श्री संजीव कुमार मेहरा ने किया एवं आभार राजपाल यादव ने मानाl कार्यक्रम के दौरान विजेता चार छात्रों को पुरस्कार, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र दिए गए, अंत में कार्यक्रम में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई एवं सबको स्वल्पाहार कराया गया
कार्यक्रम में डॉ. शिवम दीक्षित, डॉ. पुरुषोत्तम गौतम एवं श्री मनोज सिंह सहित एनसीसी,एनएसएस के लगभग 100 छात्र में उपस्थित रहे!
#Guna CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner
Guna, Madhya Pradesh | Oct 18, 2026