अन्ता: महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सोरखंड कला में आयोजित हुई एक दिवसीय टी एल एम कार्यशाला
Antah, Baran | Jan 9, 2025 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सोरखंड कला में एक दिवसीय टी एल एम कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पी ई ई ओ अधीनस्थ सभी विद्यालयों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों हेतु हिंदी, इंग्लिश, गणित विषय के टी एल एम बनाए गए, जो अध्यापन को रोचक और सहज बनाएंगे।