चतरा में डाक पार्सल की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 1728 लीटर शराब बरामद
#चतरा:- जिले के वशिष्टनगर (जोरी) थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने डाक-पार्सल पिकअप वाहन से 1728 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर जोरी थाना गेट के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध डाक-पार्सल पिकअप वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान वाहन के कंपार्टमेंट से Officer’s Choice शराब की 200 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से चालक विकास कुमार उर्फ विकेश कुमार राय (27) को गिरफ्तार किया है। वह बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा का रहने वाला बताया गया है।
पुलिस ने शराब के साथ पिकअप वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
#Chatra #ChatraNews #JharkhandNews #Jori #Vashishtnagar #LiquorSmuggling #IllegalLiquor #LiquorSeized #PoliceAction #JharkhandPolice #BiharJharkhand #BreakingNews #CrimeNews #ViralNews #LatestNews #Jharkhand #ChatraPolice #RanchiNews #LoktantraBharat #LOKLine