जयराम महतो ने हासिल की डॉक्टरेट की डिग्री, बोले- सपना हुआ सच
#धनबाद: डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने अपनी डॉक्टरेट की डिग्री पूरी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि सालों की मेहनत, धैर्य और कई चुनौतियों के बाद उनका डॉ. बनने का सपना पूरा हुआ है।
जयराम महतो ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों, परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि वर्षों के समर्पण, मेहनत और लक्ष्य पर विश्वास का नतीजा है।
उन्होंने लिखा कि सपना देखना आसान है, लेकिन उसे हकीकत में बदलने के लिए वर्षों तक मेहनत करना ही असली उपलब्धि है। अपनी पोस्ट के अंत में उन्होंने कहा कि संघर्ष अभी जारी रहेगा और “जोहाड़” के साथ अपनी खुशी साझा की।
#JairamMahato #JairamKumarMahato #DrJairamMahato #DumriMLA #PhD #Doctorate #JharkhandNews #DhanbadNews #JairamMahatoNews #Jharkhand #ViralNews #LatestNews #LoktantraBharat