जनता दरबार में 7 जरूरतमंदों को मिली आर्थिक मदद
#रांची: जनता दरबार में अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे 7 जरूरतमंद फरियादियों को आर्थिक सहायता दी गई। डुमरी विधायक जयराम महतो ने अपने निजी वेतन से 7 चेक के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद की।
जानकारी के अनुसार, दुग्धा, जरीडीह, तेलो, पहाड़पुर-तोपचांची, ऊपरघाट-पेंक-नारायण और गिरिडीह से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। किसी को सड़क दुर्घटना के बाद आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा था, तो कोई कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए मदद मांगने पहुंचा था।
वहीं, कुछ लोगों को अस्पताल की दवा और इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की जरूरत थी। एक जरूरतमंद ने B.Ed. में रजिस्ट्रेशन के लिए सहायता मांगी थी।
जयराम महतो ने कहा कि जनता दरबार में आने वाला हर व्यक्ति उनके लिए समान है। जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों की मदद करने का प्रयास किया जाता है।
उन्होंने कहा कि जनता दरबार केवल समस्याएं सुनने का मंच नहीं, बल्कि लोगों के मुश्किल समय में उनके साथ खड़े होने का भी माध्यम है।
जयराम महतो ने कहा— “जोहार, संघर्ष जारी है।
#JairamMahato #JairamKumarMahato #DumriMLA #जनतादरबार #आर्थिकसहायता #झारखंड #JharkhandNews #JharkhandPolitics #Dumri #Giridih #Bokaro #जनताकीआवाज #JharkhandUpdates #ViralNews #LoktantraBharat