#नामकुम में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार
#रांची: नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, ग्राम तुंजू-नचलदाग और बुतियो में अलग-अलग दुकानों व होटल में छापेमारी की गई।
इस दौरान कुल 173 बोतल/कैन अंग्रेजी शराब और बीयर, करीब 79.44 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि शराब रखने और बेचने से संबंधित वैध कागजात नहीं दिखाए गए।
कार्रवाई के दौरान बजरंग महतो उर्फ हरिनाथ महतो, पंकज बड़ाईक और शिव शंकर बड़ाईक को गिरफ्तार किया गया। मामले में नामकुम थाना कांड संख्या 274/26 दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई जारी है।
#RanchiNews #Namkum #RanchiPolice #JharkhandNews #IllegalLiquor #LiquorRaid #PoliceAction #BreakingNews #Ranchi #Jharkhand #ViralNews #LatestNews #LoktantraBharat
Bariyatu, Latehar | Oct 4, 2026