सहारनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे एक गरीब दंपति ने बीमा के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए डीएम से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि गांव नगला झंडा निवासी एक व्यक्ति ने खुद को बीमा कंपनी का एजेंट बताकर रकम वसूली, लेकिन बीमा राशि देने के बजाय पैसे हड़प लिए।