सहारनपुर: UPBBFA की अनैतिक गतिविधियों के कारण रजिस्ट्रेशन निरस्त, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने गिल कॉलोनी में की प्रेस वार्ता
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव कपिल के द्वारा गिल कॉलोनी स्थित होटल सभागार में गुरुवार सुबह 11:30 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों के साथ मिलकर खेल जगत के हितार्थ, प्रदेश के खेल जगत को गुमराह कर रही संस्था यू पी बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की अनैतिक गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आवाज उठाई।