सहारनपुर: कलेक्ट्रेट पहुंचे हिंदू रक्षा दल ने हरियाणा की मनीषा की हत्या मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण गुरुवार सुबह 11:30 बजे जिला अध्यक्ष राजन पंडित के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। जिसमें राजन पंडित का कहना था कि हरियाणा राज्य की लड़की मनीषा की जो हत्या की गई है इसमें महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं।