सहारनपुर: गांव पिंजरा में नदी से होकर श्मशान तक शव यात्रा ले जाने को ग्रामीण मजबूर, वीडियो हुआ वायरल
सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के मालीपुर रोड स्थित गांव पिंजरा में एक मृतक की अंतिम यात्रा को नदी से होकर गुजरना पड़ा। गांव का श्मशान घाट नदी के दूसरी तरफ स्थित है। वहां तक जाने के लिए सिर्फ एक कच्चा रपटा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण नदी उफान पर है। इस वजह से परिजनों को शव लेकर पानी में उतरना पड़ा।