सहारनपुर: सहारनपुर में फर्जी कागज़ों पर नौकरी पाने वाली सह-अध्यापिका रुचि की सेवा समाप्त, वह गांव सोना के हाईस्कूल में तैनात थी
फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकारी नौकरी पाने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। सहारनपुर जनपद के राजकीय हाईस्कूल, गांव सोना में तैनात अंग्रेजी विषय की सह-अध्यापिका रुचि सिंघल सहित प्रदेश के 22 अभ्यर्थियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। गुरुवार को मिली जानकारी अनुसार, जांच में इन अभ्यर्थियों के शैक्षिक व प्रशिक्षण संबंधी प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए।