कानपुर में चचेरे भाई की मौत, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार!
कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर के मतैय्यापुरवा में दो चचेरे भाइयों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई थी। इस घटना में राकेश की मौत हो गई थी।
मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी रवि कुमार प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। काकादेव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार, 3 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की उम्र 35 वर्ष है। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
📍 स्थान: मतैय्यापुरवा, शास्त्री नगर, कानपुर
ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए Ground Zero News के साथ।
#KanpurNews #Kanpur #GroundZeroNews #Kakadev #KanpurPolice CrimeNews UPNews BreakingNews PoliceAction ShastriNagar