रायबरेली में कथा के दौरान राजा भैया ने कहा कि आज की नई पीढ़ी के नाम पर चल रही कुछ प्रवृत्तियां हमारी सभ्यता,संस्कृति और भारतीय आदर्शों से मेल नहीं खातीं.....!
उन्होंने जंतर-मंतर के प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए दावा किया कि इनके पीछे मिडिल ईस्ट,पाकिस्तान और यूरोप की कुछ विघटनकारी शक्तियों की फंडिंग हो रही थी....!
राजा भैया ने तंज कसते हुए कहा कल्पना करिए,प्रदर्शन दिल्ली में हो रहा है और पिज्जा-बर्गर का ऑर्डर लंदन से दिया जा रहा है, पिज्जा खाओ और भारत को गाली दो......!
भारतीयता का अपमान करो,उन्होंने लोगों को सजग रहने की अपील करते हुए कहा कि आज राष्ट्र और संस्कृति के सामने कई चुनौतियां हैं.......!
हमें शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा,क्योंकि संस्कृतियों की रक्षा सदैव शस्त्रों ने की है,अब राजा भैया के इस बयान पर सियासी बहस तेज होना तय है.....!