बाराबंकी: पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 19 पर शांतिभंग में कार्रवाई
*बाराबंकी।* जिले में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बाराबंकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने 28/29 सितंबर की रात में 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और 19 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।
कोतवाली नगर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में वांछित इरशाद कुरैशी पुत्र शरीफ कुरैशी निवासी जिन्हौली आलापुर को गिरफ्तार किया। वहीं फतेहपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित छोटू उर्फ अभिराज यादव निवासी रामनेवाज पुरवा को गिरफ्तार किया। #viralpost #barabankicity