बाराबंकी: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी शुरू, EVM-VVPAT की FLC का शुभारंभ, DM ईशान प्रताप सिंह की देखरेख में हो रही चेकिंग
बाराबंकी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को लेकर बाराबंकी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी *ईशान प्रताप सिंह* की देखरेख में सोमवार 29 सितंबर से EVM और VVPAT मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) का कार्य शुरू किया गया।
जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयरहाउस के FLC हॉल में BEL के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा मशीनों की जांच की जा रही है। FLC में पास होने वाली मशीनें ही चुनाव में उपयोग होंगी।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मिजोरम की संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती एथेल रोथांगपुई को EVM नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिन्होंने आज FLC कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा, कांग्रेस, सपा, आप, माकपा और अपना दल एस के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
#Barabanki #EVMFLC #DMBarabanki #AssemblyElection2027