बाराबंकी: मिशन शक्ति 5.0 का दिखा असर, पुलिस ने सुलझाए 5 परिवारों के विवाद, खोए बच्चे भी सकुशल बरामद*
*बाराबंकी।* मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत बाराबंकी पुलिस ने महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 मामलों का सफल निस्तारण किया।
*कोतवाली नगर* में मौसी के घर चले गए 16 साल की किशोरी और 11 साल के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।
*देवा* में दहेज उत्पीड़न के मामले में काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी साथ रहने को राजी हुए। *जहांगीराबाद* में साइकिल के लेन-देन का विवाद 3000 रुपये के समझौते से सुलझा। वहीं *रामनगर और लोनीकटरा* में घरेलू हिंसा और मारपीट के दो मामलों में भी काउंसलिंग कर परिवारों में सुलह कराई गई। एसपी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में चल रहे अभियान से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।