दमोह: देहात थाना पुलिस ने इमलाई फैक्ट्री के पास से 3 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर होंडा शाइन बाइक जब्त की
Damoh, Damoh | Jul 31, 2026 दमोह इमलाई फैक्ट्री के पास भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने नशामुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार सुबह कार्रवाई कर 3 पेटी अवैध देशी शराब के साथ संजय चक्रवर्ती निवासी दमोह को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। आरोपी के कब्जे से होंडा शाइन बाइक (MP 34 ZD 5955) भी जब्त की गई। देहात थाना पुलिस ने शराब और वाहन कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की।