भंडरा: भंडरा प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति की बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
भंडरा प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में मंगलवार दोपहर 12 बजे प्रखंड प्रमुख बरिया देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए आगामी वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई।