**लोकेशन – रायबरेली**
पति के बाहर रहने का फायदा उठाकर महिला की जमीन पर कब्जे का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार**
रायबरेली में जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि महिला के पति के मजदूरी के सिलसिले में फरीदाबाद में रहने का फायदा उठाकर गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया और वहां मकान की दीवार भी खड़ी कर दी। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़ा करने की बात कही गई है। पीड़िता ने पहले थाना डीह में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए अब पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है।