जमुई: श्रीकृष्णा सिंह कॉम्प्लेक्स में गोल्डन जिम का आधुनिक सुविधा के साथ हुआ विस्तार, मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्घाटन
Jamui, Jamui | Jul 12, 2026 श्रीकृष्णा सिंह कॉम्प्लेक्स में पूर्व से संचालित हाईटेक गोल्डन जिम को आधुनिक सुविधा के साथ विस्तार किया गया है। बने नए कार्डियो क्रॉसफिट जुंबा हॉल का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार की खेल और उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने फीता काटकर किया। इसकी तस्वीर रविवार की शाम 4:00 बजे सामने आई है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह जिम जमुई वासियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।