कुंडा: कुंडा के स्वर्गीय भगवत प्रसाद इंटर कॉलेज में अग्निशमन टीम ने किया मॉक ड्रिल
अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत बुधवार शाम 5 बजे कुंडा के स्वर्गीय भगवत प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सौरभ सक्सेना के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को एलपीजी सिलेंडर और शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग बुझाने के तरीके सिखाए गए। 14 से 20 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य लोगों