Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
No video available

नीमच नगर: नीमच सिटी में पागल कुत्ते का आतंक, एक बुजुर्ग महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

नीमच सिटी के कोर्ट मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर में एक पागल कुत्ते के हमले से दहशत फैल गई. इस हमले में एक बुजुर्ग महिला सहित दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पीड़ितों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि अस्पताल में एंटी-रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध ही नहीं था. मजबूरन, परिजनों को बाजार से इंजेक्शन खरीदकर लाना पड़ा

MORE NEWS

पुलिस अधीक्षक नीमच श्री राजेश व्यास ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पर्व को हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने नागरिकों से भारत को विकसित, सुरक्षित एवं अपराधमुक्त राष्ट्र बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#IndependenceDay2026
#ViksitBharat #HarGharTiranga
#स्वतंत्रता_दिवस_2026
#Neemuch
#नीमच

पुलिस अधीक्षक नीमच श्री राजेश व्यास ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पर्व को हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने नागरिकों से भारत को विकसित, सुरक्षित एवं अपराधमुक्त राष्ट्र बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #IndependenceDay2026 #ViksitBharat #HarGharTiranga #स्वतंत्रता_दिवस_2026 #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को जीरन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 कलेक्टर श्री चंद्रा ने अस्पताल परिसर, ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण केंद्र, प्रयोगशाला, आयुष्मान कार्ड एवं जन आरोग्य से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा मरीजों की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

 निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्री पराग जैन, सीएमएचओ डॉ. डी. प्रसाद, बीएमओ डॉ विजय भारती सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh   
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#GoodGovernance 
#MukhymantriJanVishwasAbhiyan
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#Neemuch
#नीमच

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को जीरन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री चंद्रा ने अस्पताल परिसर, ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण केंद्र, प्रयोगशाला, आयुष्मान कार्ड एवं जन आरोग्य से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा मरीजों की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्री पराग जैन, सीएमएचओ डॉ. डी. प्रसाद, बीएमओ डॉ विजय भारती सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #GoodGovernance #MukhymantriJanVishwasAbhiyan #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जीरन तहसील के ग्राम फोफलिया में स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा संचालित पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने एनआरएलएम से लाभान्वित उजाला स्व-सहायता समूह की कृषिसखी निशार बी एवं रुकसाना बी के फार्म हाउस पहुंचकर पोल्ट्री व्यवसाय की जानकारी ली और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 कलेक्टर श्री चंद्रा ने महिलाओं से उनके व्यवसाय, निवेश, ऋण, आय तथा इससे परिवार के जीवन में आए बदलावों के बारे में चर्चा की। 

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्री पराग जैन, उप संचालक पशुपालन विभाग ए.आर.धाकड़ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh  
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh 
#MukhymantrJanVishwasAbhiyan 
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#नीमच
#Neemuch

जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जीरन तहसील के ग्राम फोफलिया में स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा संचालित पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने एनआरएलएम से लाभान्वित उजाला स्व-सहायता समूह की कृषिसखी निशार बी एवं रुकसाना बी के फार्म हाउस पहुंचकर पोल्ट्री व्यवसाय की जानकारी ली और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री चंद्रा ने महिलाओं से उनके व्यवसाय, निवेश, ऋण, आय तथा इससे परिवार के जीवन में आए बदलावों के बारे में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्री पराग जैन, उप संचालक पशुपालन विभाग ए.आर.धाकड़ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh #MukhymantrJanVishwasAbhiyan #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #नीमच #Neemuch

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को ग्राम हरवार में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ग्रामीणों से चर्चा की।  शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

   इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, वनमंडलाधिकारी श्री एस.के. अटोदे, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भयडिया सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#MukhymantriJanVishwasAbhiyan
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#Neemuch
#नीमच

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को ग्राम हरवार में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ग्रामीणों से चर्चा की। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, वनमंडलाधिकारी श्री एस.के. अटोदे, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भयडिया सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #MukhymantriJanVishwasAbhiyan #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, करीब 3.20 लाख रुपये का घी-मावा एवं अन्य खाद्य सामग्री जप्त

नीमच, 14 अगस्त 2026। नियंत्रक,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर नीमच के निर्देश तथा अपर कलेक्टर एवं जिला अभिहित अधिकारी  के मार्गदर्शन में जिले में मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई लगातार जारी है। विगत दो दिनों में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर घी, मावा एवं ईसबगोल हस्क सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए तथा करीब 3 लाख 19 हजार 500 रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त की।

12 अगस्त को कार्तिक एक्सपोर्ट का निरीक्षण
एफएसएसएआई पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के निराकरण के लिए बालाजी गणेश मार्केट, स्टेशन रोड स्थित कार्तिक एक्सपोर्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यहां विक्रय एवं पैकिंग के लिए रखे ईसबगोल हस्क, मेथी पाउडर, कलौंजी पाउडर, शॉप पाउडर एवं जीरा के कुल पांच नमूने जांच के लिए लिए गए। ईसबगोल हस्क का शेष स्टॉक, जिसकी अनुमानित कीमत 6,500 रुपये है, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत जप्त किया गया। फर्म द्वारा अमेजन,फ्लिपकार्ट आदि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से खाद्य पदार्थों का विक्रय किया जाता है।

   इसी दिन शिकायत के आधार पर भरभड़िया रोड स्थित श्री मारुति नमकीन भंडार का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यहां मावा लड्डू विक्रय के लिए भंडारित पाए गए तथा मूंगफली के तेल से खाद्य पदार्थों का निर्माण किया जा रहा था। मावा लड्डू, मूंगफली तेल, अजवाइन एवं सौंफ के नमूने जांच के लिए लिए गए। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। 

13 अगस्त को तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
हेमु कलानी चौराहा स्थित नाहर ट्रेडिंग कंपनी के निरीक्षण के दौरान प्योराश्योर ब्रांड का 4.5 लीटर एवं 900 एमएल पैकिंग वाला घी पाया गया। दोनों पैकिंग के नमूने जांच के लिए लिए गए तथा शेष स्टॉक, जिसकी अनुमानित कीमत 41 हजार रुपये है, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अधिग्रहित किया गया।

 माणक टॉकीज के सामने नीमच सिटी रोड स्थित मावा भंडार के निरीक्षण में मावा भंडारित पाया गया। मिलावटी होने की आशंका के चलते मावे का नमूना जांच के लिए लिया गया तथा शेष मावा, जिसकी अनुमानित कीमत 12 हजार रुपये है, जप्त कर फ्रिज में सीलबंद किया गया।

 इसी क्रम में बंगला नंबर 46, सी आर्वपिलरोड स्थित सागर सेल्स एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यहां श्री सरस ब्रांड का विभिन्न पैकिंग में घी भंडारित पाया गया। 900 एमएल, 450 एमएल, 200 एमएल, 15 किलोग्राम एवं 4.5 किलोग्राम पैकिंग के घी के कुल पांच नमूने जांच के लिए लिए गए। शेष स्टॉक को अधिग्रहित कर सीलबंद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 60 हजार रुपये है।

कुल 17 नमूने लिए गए - खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा विगत दो दिनों की कार्रवाई में घी सहित कुल 17 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए। सभी नमूने खाद्य विश्लेषक, राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, ईदगाह हिल्स भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक संबंधित खाद्य पदार्थों का विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।

 उल्लेखनीय है, कि खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा जिले में विगत दिनों में घी एवं मावा के 23 नमूने लिए जा चुके हैं तथा लगभग 9 लाख रुपये मूल्य का घी जप्त किया गया है। मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।
 कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी, यशवंत कुमार शर्मा एवं खाद्य सुरक्षा टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#Neemuch
#नीमच

मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई, करीब 3.20 लाख रुपये का घी-मावा एवं अन्य खाद्य सामग्री जप्त नीमच, 14 अगस्त 2026। नियंत्रक,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर नीमच के निर्देश तथा अपर कलेक्टर एवं जिला अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई लगातार जारी है। विगत दो दिनों में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर घी, मावा एवं ईसबगोल हस्क सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए तथा करीब 3 लाख 19 हजार 500 रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री जब्त की। 12 अगस्त को कार्तिक एक्सपोर्ट का निरीक्षण एफएसएसएआई पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के निराकरण के लिए बालाजी गणेश मार्केट, स्टेशन रोड स्थित कार्तिक एक्सपोर्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यहां विक्रय एवं पैकिंग के लिए रखे ईसबगोल हस्क, मेथी पाउडर, कलौंजी पाउडर, शॉप पाउडर एवं जीरा के कुल पांच नमूने जांच के लिए लिए गए। ईसबगोल हस्क का शेष स्टॉक, जिसकी अनुमानित कीमत 6,500 रुपये है, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत जप्त किया गया। फर्म द्वारा अमेजन,फ्लिपकार्ट आदि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से खाद्य पदार्थों का विक्रय किया जाता है। इसी दिन शिकायत के आधार पर भरभड़िया रोड स्थित श्री मारुति नमकीन भंडार का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यहां मावा लड्डू विक्रय के लिए भंडारित पाए गए तथा मूंगफली के तेल से खाद्य पदार्थों का निर्माण किया जा रहा था। मावा लड्डू, मूंगफली तेल, अजवाइन एवं सौंफ के नमूने जांच के लिए लिए गए। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। 13 अगस्त को तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई हेमु कलानी चौराहा स्थित नाहर ट्रेडिंग कंपनी के निरीक्षण के दौरान प्योराश्योर ब्रांड का 4.5 लीटर एवं 900 एमएल पैकिंग वाला घी पाया गया। दोनों पैकिंग के नमूने जांच के लिए लिए गए तथा शेष स्टॉक, जिसकी अनुमानित कीमत 41 हजार रुपये है, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अधिग्रहित किया गया। माणक टॉकीज के सामने नीमच सिटी रोड स्थित मावा भंडार के निरीक्षण में मावा भंडारित पाया गया। मिलावटी होने की आशंका के चलते मावे का नमूना जांच के लिए लिया गया तथा शेष मावा, जिसकी अनुमानित कीमत 12 हजार रुपये है, जप्त कर फ्रिज में सीलबंद किया गया। इसी क्रम में बंगला नंबर 46, सी आर्वपिलरोड स्थित सागर सेल्स एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यहां श्री सरस ब्रांड का विभिन्न पैकिंग में घी भंडारित पाया गया। 900 एमएल, 450 एमएल, 200 एमएल, 15 किलोग्राम एवं 4.5 किलोग्राम पैकिंग के घी के कुल पांच नमूने जांच के लिए लिए गए। शेष स्टॉक को अधिग्रहित कर सीलबंद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 60 हजार रुपये है। कुल 17 नमूने लिए गए - खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा विगत दो दिनों की कार्रवाई में घी सहित कुल 17 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए। सभी नमूने खाद्य विश्लेषक, राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, ईदगाह हिल्स भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक संबंधित खाद्य पदार्थों का विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है, कि खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा जिले में विगत दिनों में घी एवं मावा के 23 नमूने लिए जा चुके हैं तथा लगभग 9 लाख रुपये मूल्य का घी जप्त किया गया है। मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी, यशवंत कुमार शर्मा एवं खाद्य सुरक्षा टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026