डुमरांव: वार्षिक पूजनोत्सव से एक रात पूर्व डुमरांव के बसवनी मां मंदिर से तीन एम्पलीफायर मशीनों की हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Dumraon, Buxar | Feb 24, 2024 डुमरांव के बसवनी मां मंदिर से देर रात तीन एम्पलीफायर मशीनों की चोरी हुई है। आज यानी शनिवार को बसवनी मां का वार्षिक पूजनोत्सव है, जिसको लेकर मंदिर में जोरशोर से तैयारी हो रही थी। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि देर रात उन्होंने देखा कि तीन एम्पलीफायर मशीन गायब हैं, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।