डुमरांव: बुनियाद केंद्र डुमरांव में जन-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन, सुविधाओं का प्रचार करने की दी गई जानकारी
Dumraon, Buxar | Feb 23, 2024 डुमरांव के बुनियाद केंद्र में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र प्रबंधक कश्मीरी चौधरी ने किया, वहीं कार्यक्रम का संचालन पीडब्ल्यूडी दिव्यांगता संघ के पटना अध्यक्ष हृदया यादव और वैशाली के ज्वाइंट सेक्रेटरी सतीश कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में दिव्यांग संघ सदस्य व वृद्धजन सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहें।