डुमरांव: डुमरांव MLA डॉ अजीत सिंह ने सेवानिवृत दफादार और चौकीदारों के आश्रितों की अनुकंपा पर बहाली का विधानसभा में उठाया मुद्दा
Dumraon, Buxar | Feb 23, 2024 डुमरांव विधायक डॉ अजित कुमार सिंह ने बिहार विधानसभा सत्र के दौरान शून्यकाल में अनुकंपा पर नौकरी का मामला उठाया है। विधायक ने कहा कि वर्ष 1990 के बाद सेवानिवृत दफादार और चौकीदार के आश्रितों को अनुकम्पा पर बहाली करने का आदेश माननीय उच्च न्यायालय ने सीडबल्यूजेसी नंबर 10092/2005 दिनांक 16/01/2006 के आलोक में निर्गत किया है।