लखीसराय: जिला NIC सभा कक्ष में श्रावणी मेला को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
जिला मुख्यालय परिसर स्थित एनआईसी सभा कक्ष में गुरुवार की पूर्वाह्न 11:45 पर श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रावणी मेला के दौरान जिले के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर एवं श्रृंगी ऋषि मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।