घाटशिला: जयरामडीह के पास ट्रक से स्कूटी की टक्कर, सवार हुआ घायल, एमजीएम अस्पताल रेफर
धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के जयरामडीह गांव के समीप एनएच 18 फोरलेन पर खड़ी ट्रक के पीछे शुक्रवार की दोपहर 12 बजे स्कूटी सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार अशोक दास गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची हाईवे पेट्रोल पुलिस ने घायल अशोक दास को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचा। अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर किया