इटकी: सोनाहातू में चालान से मिलेगा बालू, आज से शुरू
Itki, Ranchi | Aug 16, 2024 सोनाहातू थाना क्षेत्र के बिरदीडीह, भुकवाडीह से चालान से अब बालू मिलेगा। बालू के अभाव में कई माह से जो काम बंद थे उनमें तेजी आएगी। इससे बालू व्यवसायियों को भी राहत मिलेगी और उन्हें प्रशासन का डर नहीं रहेगा। तीन घाटों पर स्टॉक बालू का टेंडर आज 15 अगस्त से शुरू हो गया है।