इटकी: जज उत्तम आनंद हत्या मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सजायाफ्ताओं की अपील पर सुनवाई जारी
Itki, Ranchi | Aug 14, 2024 हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस एके राय की खंडपीठ में जज उत्तम आनंद हत्याकांड में धनबाद के सीबीआई कोर्ट द्वारा दो अभियुक्तों राहुल वर्मा और लखन वर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने को चुनौती देनेवाली अपील पर सुनवाई हुई। मामले में बहस जारी रही।