इटकी: इटकी पीएचसी में डॉक्टरों की पदस्थापना के लिए किया भिक्षाटन
Itki, Ranchi | Aug 10, 2024 इटकी प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टरों की पदस्थापना की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ लोगों ने आंदोलन शुरू कर दिया। इटकी बाजार स्थित जामा मस्जिद के पास बुद्धि मंच और पेंशनर समाज द्वारा भिक्षाटन कर प्रदर्शन शुरू किया गया। मंगलवार को सरकार से इटकी स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टरों की पदस्थापना के लिए राशि सिविल सर्जन रांची को सौपी जाएगी।