इटकी: धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय का आदेश, पुलिसकर्मियों को आवंटित हथियार की करें जांच
Itki, Ranchi | Aug 11, 2024 झारखंड पुलिस आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। इसी क्रम में झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी और सभी वाहिनी के कमांडेंट को आवंटित हथियार के रखरखाव और जांच को लेकर आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि चुनाव की तैयारी को देखते हुए ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किये जाने वाले पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को आवंटित हथियार की जांच हो।