इटकी: सुखदेवनगर में सब्जी कारोबारी से 2.40 लाख की लूट, दो अपराधी अरेस्ट
Itki, Ranchi | Aug 13, 2024 सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के माउंट मोटर गली में सब्जी कारोबारी संजय कुमार चौरसिया से 2.40 लाख रूपया की लूट हुई है। यह घटना मंगलवार की सुबह हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के छह घंटे में ही पपुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।