इटकी: इटकी रोड स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय में नए सीईओ के तौर पर मंजूनाथ भजंत्री ने पदभार संभाला
Itki, Ranchi | Aug 12, 2024 झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के नए सीईओ के तौर पर सोमवार को मंजूनाथ भजंत्री ने पदभार संभाला। रांची के इटकी रोड स्थित जेएसएलपीएस के दफ्तर में मंजूनाथ भजंत्री ने जिम्मेदारी संभालते हुए सबसे पहले विभाग के तमाम पदाधिकारी के साथ बैठक की।