सिमडेगा: भाजपा द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, गांधी मैदान में हुआ कार्यक्रम
भाजपा सिमडेगा द्वारा गांधी मैदान में बुधवार को दोपहर 1:00 बजे आयोजित परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य तिथि उपस्थित रहे जहां पर संजय सेठ ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में बैठी हेमंत सोरेन की सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में गाड़ी से हटाना है ।इसके लिए आप सभी की सहयोग की आवश्यकता है ।