सिमडेगा: तंबाकू मुक्त अभियान के तहत सिमडेगा सदर अस्पताल से निकाली गई जागरूकता रैली, लोगों को किया गया जागरूक
तंबाकू मुक्त अभियान के तहत सिमडेगा सदर अस्पताल से बुधवार की सुबह 7 बजे शपथ के पश्चात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मौके पर सिविल सर्जन के द्वारा शपथ दिलाई, वहीं एएनएम ट्रेंनिंग स्कूल की छात्राओं ने पूरे शहर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को तंबाकू को परहेज करने के लिए जागरूक किया। वहीं इस मौके पर सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी रैली में शामिल हुए।