सिमडेगा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के सिमडेगा आगमन से पहले अल्बर्ट एक्का स्टेडियम पहुंचे अधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को सिमडेगा में भाजपा द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा में शामिल होना है। जिसको लेकर बुधवार को 11:30 बजे सीएम सिक्योरिटी एवं सिमडेगा के प्रशासनिक अधिकारी अल्बर्ट एक्का स्टेडियम पहुंचकर विधि व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली, हालांकि भारी बारिश की वजह से हेलीकॉप्टर उतरने को लेकर लगातार संशय बरकरार है।