सिमडेगा: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल सिमडेगा में स्वास्थ्य समिति एवं माय भारत ने चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत बुधवार की सुबह 8:00 बजे स्वास्थ्य समिति सिमडेगा एवं माय भारत की ओर से सदर अस्पताल सिमडेगा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान ,युवा अधिकारी रोशन कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे ।सभी लोगों ने सदर अस्पताल परिसर का साफ सफाई करते हुए अपने जीवन में इसे अपने को लेकर संकल्प लिया।