खरखौदा: सैदपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति हुआ घायल, जांच में जुटी पुलिस
सैदपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। गांव सिलाना निवासी आनंद ने बताया कि वह व उसके गांव का रौनक बवाना डिपो में क्लस्टर ड्राइवर है। दोनों अपनी अपनी मोटरसाइकिल पर सुबह के समय ड्यूटी पर गांव से बवाना डिपो जा रहे थे। जब वे दोनों सैदपुर गांव के पास पहुंचे तो एक कार ने रौनक की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खरखौदा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।