खरखौदा: खरखौदा स्थित जागृति स्थल पर उपमण्डल स्तरीय 75वें गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ भव्य आयोजन
खरखौदा स्थित जागृति स्थल पर उपमण्डल स्तरीय 75वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विधायक नयन पाल रावत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सन 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। संविधान सभी को समान न्याय,स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार देता है।